Wed. Mar 4th, 2026

कार्बन क्रेडिट को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक

logo

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में कार्बन क्रेडिट को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कार्बन क्रेडिट के क्षेत्र में विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही आगे की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड के लिए कार्बन क्रेडिट एक महत्त्वपूर्ण आय का श्रोत बन सकता है। इसके लिए विभागों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सम्भावनाएं तलाशनी होंगी। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड के लिए कार्बन क्रेडिट भविष्य में एक महत्वपूर्ण आय का स्रोत बन सकता है। इसके लिए सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में संभावनाओं की पहचान करनी होगी और कार्बन क्रेडिट अर्जित करने की दिशा में आवश्यक तैयारियां करनी होंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पर्यावरण विभाग, कार्बन क्रेडिट के लिए नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा और शुरुआत में ऐसे क्षेत्रों पर काम किया जाएगा, जहां अपेक्षाकृत जल्दी सफलता मिल सकती है। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में एक हजार इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जा रही हैं, जिससे परिवहन विभाग को कार्बन क्रेडिट के माध्यम से लाभ मिल सकता है। इसके अलावा वन पंचायतों के जरिए वन विभाग और पैक्स के माध्यम से सहकारिता विभाग भी कार्बन क्रेडिट अर्जित कर सकते हैं, जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचकर अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *