Wed. Mar 4th, 2026

मतदाताओं की सुविधा के लिए किया नया यूजर इंटरफेस तैयार

logo

देहरादून। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) के लिए उत्तराखंड के मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम खोजना आसान हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मतदाताओं की सुविधा के लिए नया यूजर इंटरफेस तैयार किया है। अब मतदाता केवल अपने गली, मोहल्ले एवं एरिया के नाम के आधार पर भी वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकेंगे। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि प्रदेश के कई मतदाता ऐसे हैं जिन्हें अपने वर्ष 2003 के बूथों की सही जानकारी नहीं हैं। मतदाताओं की इस परेशानी को देखते हुए आधिकारिक वेबसाइट पर 2003 की मतदाता सूची को और सरल विकल्प के साथ सर्च करने की सुविधा प्रदान की गई। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में आगामी 10 जनवरी तक बीएलओ आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर उनकी 2003 की मतदाता सूची में जानकारी से मिलान कर रहे हैं।
13

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *