Tue. Feb 17th, 2026

उत्तराखण्ड यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने राज्यपाल से की भेंट

logo

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से उत्तराखण्ड यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दीं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदेश एवं देश के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। गौरतलब है कि भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने हाल ही में मध्यप्रदेश में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय टी-20 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *