मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में 2 सौ 15 कार्मिकों और अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड पुलिस को आधुनिक, स्मार्ट और जन-संवेदनशील बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है साथ ही पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए नवाचारों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। धामी ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की पारदर्शी एवं निष्पक्ष नीतियों का ही प्रत्यक्ष परिणाम है कि अब तक 27 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्राप्त हो चुका है।
