Sat. Jun 6th, 2026

सरकार साहित्यकारों के सम्मान व प्रोत्साहन के लिए कार्य कर रही: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में साहित्य और साहित्यकारों के सम्मान व प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने देहरादून के थानो स्थित लेखक गांव में आयोजित स्पर्श हिमालय महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान के माध्यम से उत्कृष्ट साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने की पहल की है। उन्होंने बताया कि विभिन्न भाषाओं में ग्रंथ प्रकाशन के लिए साहित्यकारों को वित्तीय सहायता एवं अनुदान प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार साहित्यकारों को साहित्य भूषण और लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित कर रही है, जिसके अंतर्गत पाँच-पाँच लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। गौरतलब है कि महोत्सव के तीसरे दिन योग, आध्यात्म, नाड़ी विज्ञान और पर्यटन पर विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विशेषज्ञों ने योग और नाड़ी विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *