नुकसान का जायजा लेने के लिए अंतर मंत्रालय केंद्रीय दलों का गठन किया
देहरादून। गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेष, पंजाब और जम्मू -कश्मीर में तेज वर्षा, बाढ़, बादल फअने, भू-स्खलन और आकस्मिक बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अंतर मंत्रालय केंद्रीय दलों का गठन किया है। एक
गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू -कष्मीर में तेज वर्षा, बाढ़, बादल फटने, भू-स्खलन और आकस्मिक बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अंतर मंत्रालय केंद्रीय दलों का गठन किया है। गृहमंत्री अमित शाह के निर्देष पर ये दल मौके पर जाकर स्थिति का आकलन करेंगे और राज्य सरकारों के राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार ने 24 राज्यों को, तत्काल राहत उपलब्ध कराने में सक्षम बनाने के लिए, राज्य आपदा प्रबंधन कोष में दस हजार करोड़ रूप्ए से अधिक की राशि जारी की है। राश्ट्रीय आपदा प्रबंधन कोष से 12 राज्यों को करीब दो हजार करोड़ रूप्ए जारी कर दिये गए हैं।
