Thu. Oct 1st, 2026

मुख्यमंत्री से मिला भारतीय मानक ब्यूरो का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

logo

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा के निदेशक एवं प्रमुख सौरभ तिवारी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी से भारतीय मानक ब्यूरो के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में मानकीकरण से संबंधित विविध पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकारी खरीद प्रक्रिया में भारतीय मानकों का अनिवार्य समावेश सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधित्व मंडल को राज्य में मानकीकरण को सुदृढ़ आधार प्रदान करने के लिए विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *