आज से तीन दिवसीय देहरादून भ्रमण पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर आज देहरादून पहुंच रही हैं। वह शाम करीब साढ़े चार बजे दून पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को चाक-चैबंद किया है। राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम के बाद वह शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति निकेतन में 132 एकड़ में प्रस्तावित राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास करेंगी। इसके बाद वह राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआइईपीवीडी) में दृष्टि दिव्यांग छात्रों से मुलाकात करेंगी।शनिवार 21 जून को राष्ट्रपति मुर्मु वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में भाग लेंगी। यहां सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक योग महोत्सव का हिस्सा बनने के बाद वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
