Fri. May 1st, 2026

अब जंगल सफारी के लिए अब कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग

logo

अल्मोड़ा। मोहान ईको टूरिज्म जोन में अब पर्यटक जंगल सफारी के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। पर्यटकों में सफारी के बढ़ते रोमांच को देखते हुए उन्हें लुभाने के लिए वन विभाग ने यह पहल की है। जिम कार्बेट पार्क से महज दस किमी दूर मोहान ईको टूरिज्म जोन में सफारी का संचालन होने से अब यह पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। पर्यटक सफारी में बैठकर बाघ, भालू, तेंदुए, हाथी, घुरड़, लोमड़ी, चीतल, सांभर आदि वन्यजीवों के दीदार करने के लिए खासे उत्साहित रहते हैं। कई बार जंगल सफारी नहीं मिलने से उन्हें अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है। वन विभाग ने पर्यटकों को अब सफारी में सीट बुक करने की ऑनलाइन सुविधा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *