Fri. May 1st, 2026

आज देश के विभिन्न भागों में मनायी जा रही ईद-उल-अज़हा

logo

देहरादून। ईद-उल-अज़हा आज देश के विभिन्न भागों में मनायी जा रही है। ईद-उज़-अज़हा हज़रत इब्राहिम द्वारा खुदा के आदेश का पालन करते हुए अपने इकलौते बेटे की कुर्बानी देने की याद में मनायी जाती है। राजधानी देहरादून, हरिद्वार समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने ईदगाह में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा की। उधर, बागेश्वर जिले में भी ईद-उल-जुहा का पर्व आज परंपरागत श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। मुख्य नमाज बागेश्वर नगर की जामा मस्जिद में अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और देश व समाज की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ की। ईद को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *