Fri. May 1st, 2026

सड़क हादसे में पांच लोग घायल

logo

देहरादून। चमोली जिले के कर्णप्रयाग के पास सोनला क्षेत्र में तड़के सड़क हादसा हो गया। चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे झाड़ियों में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना सुबह लगभग 4 बजकर 15 मिनट की बताई जा रही है। अंधेरा होने के कारण कार सड़क से नीचे गिरने के बाद झाड़ियों में उलटी फंसी रह गई। सवार सभी पांच लोग बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही लंगासू पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने कार तक पहुंचकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *