Tue. Mar 3rd, 2026

पहाड़ी जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी

logo

देहरादून। प्रदेश में 31 मई तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा, इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून में पहाड़ी जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने कहा कि टिहरी और उत्तरकाशी में ज्यादातर एक्टिविटी देखने को मिलेगी, इसके साथ ही कुमाऊं के कुछ जनपदों में बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। बताया कि नदी नालों के आसपास से लोगों को इस दौरान बचना चाहिए और मौसम का अपडेट लेकर ही चार धाम यात्रा करें कभी भी हेवी रेन हो सकती है। इस स्थिति में इस स्थान पर रहे जहां पर रुकने की ठीक व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *