Tue. Mar 3rd, 2026

उत्तराखंड में बनेगी देश की बेस्ट स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

logo

देहरादून। उत्तराखंड में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय को देश का सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को खेल निदेशालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि देशभर के खेल विश्वविद्यालयों के मॉडल का अध्ययन कर प्रदेश में बेस्ट यूनिवर्सिटी मॉडल तैयार किया जाए। साथ ही, शिलान्यास राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को कराने के प्रयास तेज करने को कहा गया है। खेल मंत्री ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 15 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। इसके लिए आवेदन मांगे जा चुके हैं और राष्ट्रीय खेल दिवस पर ही राशि वितरित की जाएगी। 1 जुलाई 2024 से 31 मार्च 2025 तक अन्य राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी इनाम मिलेगा। पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी देने के लिए विभिन्न विभागों में 400 से अधिक अधिसंख्य पद सृजित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना और उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को एक सप्ताह के भीतर DBT के माध्यम से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *