Mon. Aug 31st, 2026

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

logo

देहरादून। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन और विचार आज भी समरस, समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज की दिशा में प्रेरणा देते हैं। भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान के लिए देश सदा उनका ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का सामाजिक न्याय के लिए योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने एकता, अखंडता और सामाजिक समभाव को मजबूत किया। उन्होंने दलित और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और समाज में बराबरी का हक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *