Tue. Sep 1st, 2026

लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी, ब्रह्म कुण्ड समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगायी

logo

देहरादून। आज बैसाखी पर्व पर देश के कई प्रांतों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी, ब्रह्म कुण्ड समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगायी। गंगा स्नान के बाद लोगों ने देव-दर्शन और दान आदि कर्म किए। हरिद्वार में सुबह से शुरू हुआ स्नान पर्व दिन भर अनवरत चलता रहा। बैसाखी पर्व पर तीर्थनगरी के मठ-मंदिरों, आश्रम-अखाड़ों में भी धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। आश्रम, अखाड़ों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। इसके साथ ही गंगा घाटों पर जल पुलिस, पीएसी व खुफिया पुलिस की भी तैनाती की गई थी। बैसाखी पर्व का विशेष महत्व है। बैसाखी पर्व जहां सनातन धर्मावलम्बियों में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, वहीं सिखों के लिए भी इस दिन का खास महत्व है। बैसाखी के दिन ही खालसा पंथ की स्थापना हुई थी। इसी कारण सिख समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *