Tue. Mar 10th, 2026

केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन को किया सम्मानित

logo

देहरादून। पीएम सूर्य घर योजना में लगातार चैथे साल उल्लेखनीय प्रदर्शन पर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन यूपीसीएल को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय की ओर से पुरस्कृत किया गया है। जयपुर में आयोजित क्षेत्रीय समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार यादव को यह पुरस्कार प्रदान किया। पीएम सूर्य घर योजना में राज्य को पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये योजना परंपरागत ऊर्जा के स्रोतों पर निर्भरता कम करते हुए लोगों की आर्थिकी संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन यूपीसीएल के महाप्रबंधक अनिल कुमार यादव ने बताया कि योजना के तहत उत्तराखंड में अब तक 14 हजार से अधिक घरों के ऊपर सोलर रूफ टॉप स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे करीब 50 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *