Tue. Apr 21st, 2026

धूमधाम से मनाई गई कृष्णजन्माष्टमी

logo

देहरादून। प्रदेशभर में कृष्णजन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। अलसुबह से ही प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में पूजा, अर्चना के लिए भक्तो की भीड़ उमडी, जो देररात तक रही।  देहरादून, हरिद्वार, एकेश्वर, समेत कई मंदिरों में देररात तक कृष्णजी की झांकी निकाली गई। देश के साथ-साथ प्रदेशभर में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची हुई है। बागेश्वर में आज कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के दुग बाजार स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव, आरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के लोगों ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। बागेश्वर नगर के दुग बाजार स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुरू हो गया है। जन्माष्टमी पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस मौके पर कृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन हुए। और इस मौके पर हुए भंडारे में कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इधर कौसानी, लक्ष्मी आश्रम कौसानी में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *