Tue. Apr 21st, 2026

कार में मिले महिला, पुरुष के शव

logo

देहरादून। सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाले मार्ग  पर एक कार में एक महिला और एक पुरुष का शव मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  जानकारी के अनुसार राजेश साहू (50) और महेश्वरी (45) कांठबंगला, थाना राजपुर क्षेत्र के रहते थे। राजेश साहू ड्राइवर था । प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों अत्यधिक शराब पीने के आदी थे। संभवत रात्रि में गाड़ी का लगातार एसी ऑन रहने के कारण गैस और तापमान के प्रभाव से दोनों की दम घुटने से मौत हो गई।  फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु और साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने शवोें का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *