Tue. Jun 23rd, 2026

युवक की हत्या कर शव को लटकाया

logo

समाचार इंडिया।बागेश्वर। बागेश्वर जिले के दुगनाकुरी भैरूचौबट्टा क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला है। कल देर रात वाहन के पास लटका मिला युवक का शव। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक को मारकर लटकाया गया है। शव मिलने से ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीणों ने जांच कर हत्यारों पर सख्त कार्यवाही की मांग की। दुगनाकुरी क्षेत्र के भैरूचौबट्टा में कल देर रात वाहन सख्या यूके,02टीए-1524 मैक्स वाहन के पास क्षेत्र के ही युवक मनोज कुमार पुत्र केशर राम का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने शव को देखकर राजस्व पुलिस को सूचना दी। राजस्व उप निरीक्षक जगदीश परिहार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक का शव गाड़ी की छत से लटका हुआ था।उन्होंने युवक की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि युवक को मारकर लटकाया गया है। शव मिलने से क्षेत्र के ग्रामीण भयभीत नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *