Fri. Sep 20th, 2024

धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

logo

समाचार इंडिया।पिथौरागढ़। हम छु कुम्ईया हमरो कुमाऊॅ के गीतों के साथ 19 कुमाऊं रेजिमेंट का 46वा स्थापना दिवस समारोह पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 19 कुमाऊं के शहीदों को नमन करते हुए उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर हुई । इस दौरान 19 कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने कहा कि रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों की शहादत का ही कि परिणाम है कि आज 19 कुमाऊं रेजीमेंट देश की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं से एक है। पूर्व सैनिकों द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभवों को सांझा करने के साथ 19 कुमाऊं रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास को मौजूद लोगो के समक्ष रखा गया। कार्यक्रम के बाद हम छू कुमइया हमरो कुमाऊं गीत की धुनों पर सभी पूर्व सैनिक जमकर थिरके। आपको बता दे कि 19 कुमाऊं रेजीमेंट देश के सर्वश्रेष्ठ रेजिमेंट से एक है, जिसे अपने 45 वर्ष के कार्यकाल के दौरान सेनाअध्यक्ष द्वारा तीन बार प्रशस्तिपत्र ,दो बार उत्तरी कमान द्वारा प्रशंसा पत्र के साथ साथ विदेश सेवा का गौरव प्राप्त है। भारतीय सेना में इस प्रकार के सम्मान से सुशोभित होना 19 कुमाऊं रेजीमेंट को सेना पर सर्वोच्च बटालियन के रूप में खुद प्रदर्शित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *