Fri. Sep 20th, 2024

महाराज ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’

समाचार इंडिया। देहरादून। पर्यटन, सिंचाई एवं लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून के करनपुर मण्डल के डी.एल.रोड स्थित वार्ड नंबर 13 में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  “मन की बात” कार्यक्रम  को सुना। महाराज ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश की जनता के साथ सीधा संवाद है। यह कार्यक्रम सामाजिक क्रांति का संवाहक होने के साथ ही अच्छे काम करने वालों को भी प्रोत्साहित करता है।

महाराज ने कहा कि जनता से सीधे संवाद का ऐसा कार्यक्रम पूर्व में किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। पीएम के संवाद में जीवन वास्तविकता दिखती है।

मन की बात कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री मधु भट्ट, मण्डल अध्यक्ष राहुल लारा, मण्डल महामंत्री अवधेश तिवारी, उमा नरेश तिवारी, पवन वर्मा, देविका रानी,  बॉबी कुमारी, मनोज कुमार, अजय पाल, सत्यपाल रोहिला, तारा चंद, महेश पाल, बरखा, पंडित भक्ति प्रसंन त्यागी, अनिता देवी,  सुमन आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *