Fri. May 1st, 2026

बलूनी और शाह ने कराया नामांकन

समाचार इंडिया। देहरादून। पौड़ी। टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह  नेमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में  नामांकन किया । इस दौरान आयोजित रोड शो में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी।  वहीं पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने भी नामांकन कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रोड शो का आयोजन किया। टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री ने देहरादून भाजपा महानगर कार्यालय, पलटन बाजार, धामावाला, राजा रोड से गांधी रोड तक  रोड शो किया।  इस दौरान हजारों की संख्या में टिहरी लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने हिस्सा लिया।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आग्रह किया।इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक खजान दास समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार अनिल बलूनी ने भी आज नामांकन कराया। इस दौरान  भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन के बाद आयोजित रॉड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *