Fri. Sep 20th, 2024

कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला ने किया नामांकन

समाचार इंडिया। देहरादून। टिहरी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने  नामांकन दाखिल किया। उन्होंने देहरादून स्थित निर्वाचन कार्यालय में  नामांकन दाखिल किया। टिहरी लोकसभा प्रत्याशी ने आज हजारों कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए जहां पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा एवं लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने का आह्रवान किया।इस अवसर पर बडी संख्या में विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा  गुनसोला की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों में आस्था प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला पंचायत क्षेत्र बिष्टोंसी के सदस्य रहे अमेन्द्र सिंह बिष्ट, आम आदमी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष दिनेश तोमर ने अपने साथियों जिनमें गुलशन कवि ग्राम प्रधान, अनिल दत्त पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, किशन नौटियाल पूर्व प्रधान, रोशन लाल अध्यक्ष वन पंचायत, अनिल कंडारी, एडवोकेट विपिन सिंह पंवार, आशीष कुमार, दिनेश रतूड़ी पूर्व प्रधान, मुकेश रतूड़ी, नरेश हनुमंती, सुशील डोभाल, सोबत सिंह चौहान पूर्व प्रधान, विनोद निराला आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *