Sat. May 2nd, 2026

ऋतु खंडूडी ने बजट सत्र को लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा की

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में शनिवार को विधानसभा में 26 फरवरी से आयोजित हो रहे बजट सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक, बिजली, पेयजल समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी समेत शासन के तमाम उच्चाधिकारी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था समेत तमाम व्यवस्थाएं चाक चैबंद रखने के निर्देश दिए हैं। वही विधानसभा सत्र को लेकर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला प्रशासन ने विधानसभा परिसर के चारों ओर धारा-144 लागू कर दी है। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि 26 फरवरी से शुरू हो रहे सत्र के दौरान विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में धारा-144 लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *