Wed. Sep 16th, 2026

किरेन रिजिजू ने लैंसडौन में डॉप्लर रडार का लोकार्पण किया

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लैंसडौन में डॉप्लर रडार का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा देश ने विज्ञान के क्षेत्र में विश्व में विशिष्ट पहचान बनाई है। आज देश की गिनती विश्व के ताकतवर देशों में होती है। रिरिजू ने कहा कि यहां रडार स्थापित होने से उत्तराखंड के कई जिलों के मौसम की निगरानी हो सकेगी। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लैंसडौन का डॉप्लर रडार आपदाओं के पूर्व अनुमान की सटीक जानकारी देगा, जिससे आपदा पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। मौसम विभाग के केंद्रीय महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया कि उत्तराखंड में यह तीसरा डॉप्लर रडार लगा है और देशभर में अब तक 40 डॉप्लर रडार स्थापित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *