Sat. May 2nd, 2026

उत्तराखंड के बजट में प्रधानमंत्री के चार विजन को प्रमुखता दी जाएगी: प्रेमचंद अग्रवाल

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के बजट में प्रधानमंत्री के 04 विजन को प्रमुखता दी जाएगी। 26 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र को लेकर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बजट उत्तराखंड के विकास का बने यह प्रयास रहता है। इसी के तहत सभी स्टेक होल्डर्स सहित अन्य वर्ग से बजट को लेकर संवाद किया जाता है। उन्होने कहा कि समग्र विकास का यह बजट होगा। निश्चित रूप से पिछले बजट से बड़े आकार का बजट प्रस्तुत होगा, जो राज्य के विकास के विकास के लिए निर्णायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 4 विजन को लेकर बजट को प्रमुखता दी जाएगी, जिसमें महिलाओं, युवाओं, गरीबों और अन्नदाताओं को फोकस करेंगे। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास के तहत जो भी अच्छे प्रावधान होंगे किया जाएगा। डा. अग्रवाल ने कहा कि पहली प्राथमिकता विकास का है और इसमें वित्त आड़े नहीं आता है। जिन विभागों को बजट आवंटन किया गया था और वह उसे खर्च नहीं कर पाए,ऐसे विभागों के बजट में कटौती की जा रही है। खर्च करने वाले विभागों को लिए विकास के लिए धन की कमी नहीं होनी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *