Wed. Oct 28th, 2026

शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया

logo

समाचार इंडिया। रुद्रप्रयाग। विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ पर रुद्रप्रयाग कैंट में शहीदों को श्रद्धांज​लि अर्पित की गई। साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। सिक्स ग्रेनेडियर्स के सहयोग से आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अति​थि जिला​धिकारी डा. सौरभ गहरवार ने वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि विजय दिवस हमारे लिए गर्व का दिवस है इसका इतिहास सभी को जानना चाहिए। जिला सैनिक कल्याण अ​धिकारी सेवानिवृत्त कर्नल यूएस रावत ने वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के बारे में पूरी जानकारी दी। बताया कि इस युद्ध में रुद्रप्रयाग जनपद के तीन जवान शहीद हुए थे। जबकि एक सैनिक घायल हो गए थे। समारोह में मौजूद वर्ष 1971 के युद्ध में घायल हुए पूर्व सैनिक राईफल मैन दयाल सिंह व शहीद राईफल मैन गजपाल सिंह के भतीजे सोवन को डीएम व सैन्य अ​धिकारियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभ​क्ति पर आधारित गीतों की प्रस्तुतियां दी। वहीं, विजय दिवस पर स्कूली छात्राओं के मध्य आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आयस्का चैहान, दूसरे स्थान पर आकांक्षा बुटोला एवं तीसरे स्थान पर प्रियांशी को भी पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *