Sun. Apr 19th, 2026

बच्चों को भी दें खाद्यान्न की

logo

समाचार इंडिया।गोपेश्वर। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जनता को शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला शिकायत निवारण अधिकारी और राज्य खाद्य आयोग के दूरभाष नंबरों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। चमोली में पीएम पोषण योजना, आंगनबाडी पोषण आदि योजनाओं की निगरानी और मूल्यांकन कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि मिड डे मील में बच्चों को जो खाद्यान्न दिया जाता है, उसकी जानकारी बच्चों को भी दी जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को टीकाकरण और संस्थागत प्रसव का डाटा प्रचारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी को पीएम पोषण योजना के अंतर्गत राशन किट का नियमित वितरण करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *