Sat. Sep 21st, 2024

मुख्यमंत्री ने नेपाल में आए भूकम्प में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी

समाचार इंडिया। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आए भूकम्प में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड सरकार और उत्तराखंड की जनता नेपाल के साथ है। आपकों बता दे कि नेपाल में उत्‍तर-पश्चिमी इलाके में कल देर रात आए भूकंप में कम से कम 128 लोगों की मृत्‍यु हो गई है और 140 लोग घायल हैं। भूकंप की तीव्रता छह दशमलव चार मापी गई थी। भूकंप से सबसे अधिक नुकसान जाजरकोट और पश्चिम रूकुम में हुआ है। इस बीच, प्रदेश के कई जगह भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। हालांकि भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *