Sat. Dec 20th, 2025

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 154वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। देश और विदेशों में भारतीय मिशनों द्वारा समारोहों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा है कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के आदर्शों ने दुनिया के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि हमें इन महान विभूतियों से प्रेरणा लेकर देश को विकसित और विश्व गुरु बनाने के सपनों को साकार करना होगा। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में श्री धामी ने कहा कि महात्मा गांधी ने लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया और देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सहित सचिवों, अपर सचिवों, उच्चाधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों ने सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *