Sun. Sep 22nd, 2024

सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही राज्य सरकार: गणेश जोशी

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। पूर्व सैनिक संगठन पछुवादून के दूसरे स्थापना दिवस समारोह में सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार हर शहीद के परिवार से एक व्यक्ति को योग्यतानुसार नौकरी दे रही है। उन्होंने बताया कि सैनिकों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी करने के साथ ही प्रदेश में सैनिक विश्राम गृहों का निर्माण भी किया जा रहा है। विकासनगर में जल्द ही सैनिक कार्यालय खोलने की जानकारी देते हुए श्री जोशी ने कहा कि डाकपत्थर रोड पर 22 लाख की लागत से शहीद स्थल का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *