Mon. Sep 23rd, 2024

विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ शुरू हुआ जागतोली दशज्यूला महोत्सव

समाचार इंडिया। ऊखीमठ । तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव  का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। महोत्सव के शुभारंभ  पर विभिन्न खेल कूद एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने प्रतिभाग किया।बमहोत्सव के शुभारंभ अवसर पर लोक गायक सुमान सिंह रौथाण व दिगम्बर बिष्ट के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दशकों ने देर सायं तक भरपूर लुप्त उठाया। तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव से क्षेत्र में रौनक लौटने लगी है जबकि विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है।

तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव का शुभारंभ प्रधान हेमा काण्डपाल, कान्ती देवी, प्रवेन्द्र महिला मंगल दल अध्यक्ष विमला पुरोहित, अन्शी देवी बर्त्वाल सुमन देवी, बबीता जग्गी, कुसुम देवी ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया और जी आई सी काण्डई के नौनिहालों ने सरस्वती वन्दना से मां शारदे का गुणगान किया ।

महिला मंगल दल बैजी काण्डई की महिलाओं ने स्वागत गीत के माध्यम से मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।जागतोली दशज्यूला महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर लोक गायक सुमान सिंह रौथाण ने देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित भजन के माध्यम से भजन संध्या का शुभारंभ किया।

तु बैठी होली मेरी प्यारी अंशू की प्रस्तुति पर खूब तालियां बटोरी। लोक गायक दिगम्बर बिष्ट देवभूमि उत्तराखण्ड की महिमा व भाना बामणी की प्रस्तुति भक्तिमय रही जबकि भरत मैखुरी, अनूप नेगी, मोन्टी मनवाल, शुभम डगवाल ने संगीत पर साथ दिया। सतेन्द्र नौटियाल द्वारा राधा कृष्ण की महिमा पर आधारित भजन की प्रस्तुति भी शानदार रही जबकि चोपता चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने साइबर अपराध के बारे में अनेक जानकारियां दी।

उन्होंने देते हुए कहा कि कुछ लोगों द्वारा सोशलमीडिया के माध्यम से साइबर अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है जिनसे बचने के लिए जनमानस को सजग होने की सख्त जरूरत है। महोत्सव के प्रथम दिन लोक गीत, लोक नृत्य, खो, खो, कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने प्रतिभाग किया तथा ललिता प्रसाद काण्डपाल, पंकज काण्डपाल, रवि दत्त पुरोहित, सुनील, भरत मिंगवाल, राजेन्द्र करासी, विमल बिष्ट, आशीष पुरोहित, प्रभात बिष्ट, लक्ष्मण नेगी ने निर्णायक की भूमिका अदा की।

बीरेन्द्र बर्त्वाल, आशुतोष पुरोहित, राजेन्द्र काण्डपाल, नमिता देवी काण्डपाल ने महोत्सव का सयुंक्त रूप से संचालन किया।

महोत्सव में बाल विकास, स्वास्थ्य , कृर्षि, समाज कल्याण, उद्यान विभाग तथा गरिमा स्वयं सहायता समूह तुंगेश्वर महादेव स्वायत्त सहकारिता द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को अनेक जानकारियां दी जा रही है।

महोत्सव अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल ने आगन्तुकों व आमजनमानस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के अथक प्रयासों से प्रतिवर्ष जागतोली दशज्यूला महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर संरक्षक लखपत सिंह भण्डारी, संयोजक निधे किशोर काण्डपाल, महासचिव कालिका प्रसाद काण्डपाल जगदीश भण्डारी, राय सिंह रावत, चन्द्र सिंह नेगी, सांस्कृतिक सचिव संजय नेगी, दिगम्बर नेगी, सतवीर जग्गी, दर्शन जग्गी, ललिता प्रसाद काण्डपाल, राजेन्द्र काण्डपाल, ताजवर फरस्वाण, तहसीलदार राजपाल सिंह रावत, प्रधानाचार्य पी एल आर्य आदि समेत

महोत्सव पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक नौनिहाल व ग्रामीण मौजूद थे।

  • ऊखीमठ से लक्ष्मण सिंह नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *