Sun. May 3rd, 2026

सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

समाचार इंडिया।हरिद्वार। हरिद्वार के खानपुर से लक्सर की ओर जा रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में  दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। बुधवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे खानपुर लक्सर मार्ग पर कस्बे के निकट एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वाहन सवार सत्यवान (28) पुत्र करण सिंह, निवासी चंद्रपुरी कला और कमल (29) पुत्र राजेश, निवासी माडाबेला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि  मुकेश (30) पुत्र बल सिंह और संजय (35) पुत्र ओमप्रकाश माडाबेला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को लक्सर के अस्पताल भिजवाया। जहां से हालत बिगड़ने पर दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *