Fri. Sep 20th, 2024

मछली पालन कर अपनी आय को बढ़ाएं ग्रामीण

समाचार इंडिया। पौड़ी।  मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय ने  रिखणीखाल ब्लाक के कार्तिया, झर्त,डिकोलिया ,अजीतपुर,जुईसेरा पहुंचकर मत्स्य तालाबों का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने मत्स्य अधिकारी से मछलियों की ग्रोथ की जानकारी भी ली। उन्होंने मत्स्य विभाग द्वारा बेहतर तालाब बनाने पर विभाग की पीठ थपथपाई। उन्होंने  ने मत्स्य विभाग के अधिकारी को क्लस्टर आधारित तालाब बनाने को  कहा। उन्होंने कहा कि इससे  मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि होगी । साथ ही उन्होंने लोगों को मछली पालन के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि किसान खेती के साथ मछली पालन को अपना कर आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज मछली पालन लाभ का व्यवसाय बन चुका है। मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर पीएम मत्स्य संपदा योजना चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों को मछली पालन व्यवसाय खोलने के लिए सहायता प्रदान की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *