Fri. Sep 20th, 2024

मतदाताओं के बिना लोकतंत्र अधूरा

समाचार इंडिया। उत्तरकाशी। वोटर  चेतना महाअभियान के अंतर्गत  पुरोला विधानसभा में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा  की दीप्ती रावत भारद्वाज  ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष  सत्येन्द्र राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी मण्डलों के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी बूथों के अध्यक्ष, बी.एल.ए. एवं विधानसभा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दीप्ती रावत ने कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर कार्य करने को कहा।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं के बिना लोकतंत्र अधूरा है। बूथ स्तर तक अभियान के माध्यम से मतदाता सूची में नए मतदाताओं को जोड़ने, जाली मतदाताओं को हटाने और मतदाता सूची में सुधार करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को बूथ स्तर से मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा उत्तरकाशी सतेंद्र राणा, पूर्व विधायक पुरोला राजकुमार, श्याम डोभाल जी, अमिचन्द शाह जी, नारायण सिंह चौहान , सुलोचना गौड़ , बलदेव रावत , बचन पंवार, हरिमोहन चंद , अमिता परमार  भी उपस्थित रहे। वही

 भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा  की दीप्ती रावत भारद्वाज  ने पुरोला विधानसभा में सरस्वती शिशु मंदिर मुंगरा, नौगांव में बच्चो के साथ समय व्यतीत किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *