Tue. Sep 24th, 2024

वाहन दुर्घटना में एक ही गांव के 5 लोगों की मौत

समाचार इंडिया/टिहरी। जिले में वाहन दुर्घटना में एक ही गांव के 5 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में 4 पुरुष एवं 1 महिला शामिल हैं। जानकारी के अनुसार आज भिलंगना ब्लाक के सेंदुल-किरेथ-पटुड मोटर मार्ग पर कोठियाडा के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक और चार महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक नई टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के मयकोट राजगांव में किसी रिश्तेदार की मौत पर वहां संवेदना जताने गए थे।  आज वहां से अपने गांव नैलचामी पट्टी के होल्टा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार कोठियाडा के पास पहुंची अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य करने के साथ ही पुलिस प्रशासन को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने खाई से 4 महिला और एक पुरूष को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। हादसे में पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गबर सिंह पुत्र थेपड सिंह  (63),बबली देवी (59) पत्नी गबर सिंह, तुलसी देवी(65) पत्नी भगवान सिंह, सोना देवी (55) पत्नी सरोप सिंह, उर्मिला देवी(50) पत्नी राय सिंह  के रूप में पहचान हुई। उपरोक्त समस्त ग्राम होल्टा निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *