Sat. Sep 21st, 2024

धूमधाम से मनाया गया रामनवमी का पर्व

समाचार इंडिया। देहरादून। रामनवमी का त्योहार आज प्रदेश भर में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।  इस अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में रामनवमी पर कन्याओं का पूजन किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने भी रामनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर कन्याओं और बटुकों की पूजा-अर्चना की। उधर चम्पावत जिले में नवमी पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के साथ ही कन्या पूजन किया। लोहाघाट के साथ ही अन्य जगहों पर अखंड रामायण और सुंदर कांड का पाठ का आयोजन किया गया। जिले के भगवती मंदिर में महिलाओं को समाज में बराबरी का हक देने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 108 कन्याओं का पूजन किया गया। बागेश्वर में नारी शक्ति उत्सव के तहत नवमी पर जिला प्रशासन ने भजन-कीर्तन के साथ कन्या पूजन किया गया। देहरादून, हरिद्वार में भी रामनवमी पर मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *