मुख्यमंत्री ने नड्डा को दिया चारधाम यात्रा का न्योता
समाचार इंडिया। डेस्क। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच पार्टी संगठन के साथ ही राज्य के विकास को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने नड्डा को अप्रैल माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया।