Sun. Sep 22nd, 2024

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री से मिले मुख्यमंत्री

समाचार इंडिया। डेस्क। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेन्द्र नाथ पाण्डेय से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पांडेय से राज्य में जल्द ही विद्युत वाहन चार्जिंग स्टेशन बनाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री पाण्डेय से राज्य में विद्युत चालित वाहन और बैटरी उत्पाद में निवेश के लिए सहायता का अनुरोध भी किया। धामी ने स्व-चालित वाहनों के उद्योग में नवाचार और नई तकनीक पर शोध और प्रोत्साहन के लिए उत्तराखंड में उद्योग भागीदार के साथ उत्कृष्टता केंद्र शुरू करवाने का भी आग्रह किया। इस बीच मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और उनसे विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *