राष्ट्रीय घर मे लगी आग, बुजुर्ग महिला की जलकर मौत February 24, 2023 समाचार इंडिया। ऋषिकेश। जौलीग्रांट क्षेत्र में एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आ लग गई। हादसे में 65 साल की बुजुर्ग महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सुबह जौलीग्रांट चौक के नजदीक एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घर से धुंआ उठता देख पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान घर के अंदर मौजूद सरला (62) पत्नी संत राम उनियाल जिंदा जल गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि घटना के वक्त सरला के 92 वर्षीय पति संत राम भी वहीं मौजूद थे। घर में दो घरेलू गैस सिलेंडर भी थे। गनीमत रही कि उनमें धमाका नहीं हुआ। Continue Reading Previous शोधपत्रों के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त कीNext मुख्यमंत्री ने किया शैक्षणिक, प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया More Stories राष्ट्रीय स्कूलों में वॉटर बेल बजाने के दिए निर्देश April 15, 2026 राष्ट्रीय और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन April 8, 2026 राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के थर विकास कार्यों का लोकार्पण किया April 3, 2026 Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.