Thu. Jul 2nd, 2026

आपदा पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री

समाचार। इंडिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंहधार, मनोहर बाग, गुरुद्वारा, नरसिंह मंदिर सहित नगर के विभिन्न स्थानों में भ्रमण कर प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही प्रभावितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। श्री धामी ने कहा कि प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना सरकार की पहली प्रथामिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों के विस्थापन के लिए वैल्पिक जगह तलाशी जा रही है। मुख्यमंत्री ने जोशीमठ में भूस्खलन और मकानों में आई दरारों को लेकर आईटीबीपी परिसर में प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल सुरक्षित स्थानों पर अस्थाई पुनर्वास केंद्र बनाया जाए, इसके साथ ही नगर में सेक्टर और जोनलवार योजना बनाकर तत्काल डेंजर जोन में रह रहे परिवारों से उनके आवास खाली करवाया जाए। साथ ही कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखें और प्रभावितों की हर समस्या का तत्काल समाधान किया जाए।
इस बीच राज्य सरकार की ओर से विस्थापित परिवारों को मकान के किराये के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 हजार रूपये प्रति माह की दर से 6 माह तक दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *