Thu. Jul 2nd, 2026

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ शिविर का समापन

से प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरों का शुभारंभ 24 सितम्बर 1969 को 37 विश्वविद्यालयों में एक साथ शुरू हुआ था तथा शिविरो के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज को जानने व समझने का शसक्त माध्यम था। शिविर के समापन अवसर पर जागर गायिका रामेश्वरी भटट्, नर्मदा देवी ने पौराणिक जागरो की प्रस्तुति से हर एक का मन मोहा जबकि गुंजन, सोनिका, रोशनी, अंजलि, सोनिका, स्नेहा,बिछना, प्रिया सहित स्वयंसेवियो, जूनियर हाई स्कूल सारी के नौनिहालों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। जिसका दर्शकों ने देर शाम तक भरपूर आनन्द उठाया। इस दौरान नौनिहालों व ग्रामीणों द्वारा नशामुक्ति का संकल्प लिया गया। इस मौके पर सरपंच देखरेख समिति मुरली सिंह नेगी, पूर्व प्रधान राजेश्वरी देवी, गुड्डी देवी, भगत सिंह नेगी, गब्बर सिंह नेगी, पूर्व नव युवक मंगल दल अध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी, बीना देवी, आशा देवी, सह कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कविता बंसल, प्रेमा देवी रोशन भारती सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व 52 स्वयसेवी मौजूद थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *