Fri. Apr 10th, 2026

सरकार प्रभावितों के सहायता के लिए प्रतिबद्ध

समाचार इंडिया।देहरादून।  जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव और उसके प्रभाव पर अध्ययन करने के लिएकेंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय का छह सदस्यीय दल जोशीमठ रवाना हो गया है। दल वहां का स्थिति का अध्ययन करने के साथ ही जायजा लेगा । उधर केन्द्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जोशीमठ की आपदा पर चिन्ता व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता आपदा ग्रस्त इलाके से लोगों को निकालकर सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावितों को हर प्रकार से सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। केन्द्र सरकार राज्य सरकार से लगातार सम्पर्क बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *