Wed. Sep 23rd, 2026

भालू ने बुजुर्ग को नोंचा, अस्पताल में भर्ती

समाचार इंडिया। बागेश्वर। घर के पास काम कर रहे एक बुजुर्ग पर भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिसमे वह बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भालू के  गांव में धमक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। जानकारी के अनुसार जिले के धरमघर वन रेंज के बास्ती गांव निवासी  हर सिंह(70) पुत्र गोपाल सिंह सुबह साढ़े नौ बजे अपने घर के पास ही काम कर रहे थे। इसी दौरान जंगल से आए भालू ने उन पर हमला कर  उनके चेहरे को नोंच लिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भालू को भगाया।  चेहरे पर गहरे घाव व अत्यधिक रक्तस्राव होने पर बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *