Fri. Jun 5th, 2026

आपसी संघर्ष में गई गुलदार की जान

समाचार इंडिया। बागेश्वर। जिले के धरमघर वन क्षेत्र के अंतर्गत भनार गांव के नजदीक एक ढाई साल के नर गुलदार का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बाग़री ने आशंका जताई कि गुलदारों के आपसी संघर्ष में गुलदार की मौत हुई होगी। वहीं गरुड़ के द्यौनाई घाटी में के आबादी क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।  ग्राम प्रधान कृष्णा पांडे ने बताया कि इससे पूर्व गुलदार द्वारा कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है । उन्होंने वन विभाग से गांव में पिंजड़ा लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *