Sat. Sep 21st, 2024

मार्शल आर्ट खेल प्रतियोगिता में बागेश्वर जिले ने जीते 10 स्वर्ण

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। 
राज्यस्तरीय विद्यालय सत्संग मार्शल आर्ट खेल प्रतियोगिता में बागेश्वर जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 21 रजत और 7 कांस्य पदक समेत 38 पदक जीते। राज्यस्तरीय विद्यालय शस्त्रांग मार्शल आर्ट खेल का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को चंपावत में आयोजित किया गया। प्रतियोगिताओं में चंपावत, पहले, बागेश्वर दूसरे और पौड़ी जिला तीसरे स्थान पर रहा। राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले बागेश्वर के 10 खिलाड़ियों का चयन स्कूल स्तरीय राष्ट्रीय शस्त्रांग मार्शल आर्ट खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *