Fri. Apr 10th, 2026

डाक विभाग परिसर में रोजगार मेला आयोजित

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। 
देहरादून के मुख्य डाक विभाग परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों और मंत्रालयों के लगभग 146 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र जारी किये गये। इस मौके पर युवाओं में उत्साह देखा गया, और युवाओं ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए देश की तरक्की में योगदान देने का संकल्प लिया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सोनू कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस आयोजन से लोगों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ये कर्मी देश में नई क्रांति लाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *