Fri. Apr 10th, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन और तीर्थाटन की अपार संभावनाएं: कोश्यारी

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। 
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा है कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन और तीर्थाटन की अपार संभावनाएं हैं, पर्यटन और तीर्थाटन को धरातल पर उतराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। आज अल्मोड़ा में कोश्यारी ने ये बात कही। कोश्यारी ने प्रदेश से पलायन रोकने के लिए प्रधानमंत्री की स्टार्टअप योजनाओं की सफल मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी दी है, यह पहाड़ की जनता की जीत से ही संभव हुआ है। उन्होंने एस एस जे विश्व विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षकों से नई शिक्षा नीति को लेकर भी संवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *