धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की दी बधाई
समाचार इंडिया/देहरादून।
आज प्रदेशभर में धनतेरस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की बधाई दी। धनतेरस पर प्रदेश के सभी बाजारों में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। धनतेरस पर लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही बर्तनों की खरीददारी की। इस अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे। उधर चमोली जिले में धनतेरस पर बाजारों मे खासी रौनक रही। दो वर्षों से कोरोना की मार झेल रहे व्यापारियों के चेहरे धनतेरस पर खिले दिखाई दिए। इस बीच बाजारों में ग्राहक जमकर खरीददारी कर रहे है। वहीं नई टिहरी के बौराड़ी में धनतेरस पर लोगों ने टिहरी की प्रसिद्ध मिठाई सिंगोरी की भी खरीददारी की। जिले के घनसाली , चमियाला ,चंबा ,कीर्तिनगर ,देवप्रयाग सहित सभी छोटे-बड़े कस्बों में बाजारों में बड़ी तादाद खरीदारी के लिए में लोगों की भीड़ उमड़ी। देहरादून में भी धनतेरस पर बाजारों में रौनक देखी जा रही है। बाजारों में बर्तन, आभूषणों की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ देखने को मिली। शहर में कानून और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुस्तैद रही।