Sat. Sep 21st, 2024

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने केदारनाथ धाम पहुंच कर की पूजा-अर्चना

समाचार इंडिया/ऊखीमठ।  राज्यपाल सेवानिवृत्त लै0 जनरल गुरमीत सिंह ने केदारनाथ धाम पहुंच कर पूजा – अर्चना कर विश्व समृद्धि की कामना की तथा शंकराचार्य समाधि के दर्शन करने के साथ केदार पुरी में चल रहे दूसरे चरण के पुननिर्माण कार्यों का जायजा लिया।

 

राज्यपाल केदारनाथ धाम पहुंचने पर तीर्थ पुरोहित समाज, मन्दिर समिति व प्रशासन के अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

राज्यपाल सेवानिवृत्त लै0 जनरल गुरमीत सिंह ने भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा – अर्चना की तथा विद्वान आचार्यों व तीर्थ पुरोहितों ने वेद ऋचाओं के साथ उनकी पूजा – अर्चना विधि – विधान से सम्पन्न की।

राज्यपाल सेवानिवृत्त लै0 जनरल गुरमीत सिंह ने केदार पुरी में दूसरे चरण के निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए रूद्रप्रयाग के लिए रवाना हो गये है तथा रूद्रप्रयाग पहुंचने पर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद शाम लगभग चार बजे बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होगें।

 

लक्ष्मण सिंह नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *